नई दिल्ली:कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर लीड किया और सिनेमा को अकेले दम पर कई हिट फिल्मों से नवाजा। हालांकि, उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने लीड रोल्स की बजाय सपोर्टिंग रोल्स में काम किया।साल 2008 में आई फिल्म फैशन उन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने उनके करियर को उड़ान दी, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह पहले इस फिल्म को करने से झिझक रहती थीं। वह सपोर्टिंग रोल्स में काम नहीं करना चाहती थीं।
फैशन नहीं करना चाहती थीं कंगना रनौत
खुद कंगना ने अनुपम खेर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में वह काम नहीं करना चाहती थीं। मगर गैंगस्टर मूवी के बाद उनके करियर का ग्राफ नीचे जा रहा था। बकौल एक्ट्रेस, "पहले तो मैं करना ही नहीं चाहती थी फैशन, क्योंकि मैं गैंगस्टर और वो लम्हे में हमेशा लीडिंग एक्ट्रेस रही थी। फैशन में इतना छोटा रोल था मेरा।"
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
छोटे से रोल के लिए किया ये काम
कंगना रनौत ने आगे बताया था कि भले ही फैशन में उनका रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने उसके लिए भी बहुत मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "तो मैंने उस पर बहुत मेहनत की। मैं घर पर भी हील्स पहनकर कैट वॉक करती थी या चाहे ड्रग एडिक्ट सीन या सिगरेट कैसे पीना, कोकीन कैसे करना। उसके बाद क्या एफेक्ट होता है। उसकी रिसर्च करना। फिर कोकीन एडिक्ट से मिलना...
यह सब मैंने किया क्योंकि मुझे कहीं न कहीं पता था कि वह मेरा लास्ट चांस था। अगर मैं फैशन नहीं करती तो गैंगस्टर के बाद मेरा ग्राफ नीचे ही जा रहा था।
फैशन से बदला कंगना का करियर
कंगना रनौत ने बताया कि फैशन मूवी उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइन्ट रहा। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments