नेपाल ने निकाल दी स्टार गेंदबाज की हेकड़ी,इंग्लैंड पर पहली बार लगा ये शर्मनाक दाग

नेपाल ने निकाल दी स्टार गेंदबाज की हेकड़ी,इंग्लैंड पर पहली बार लगा ये शर्मनाक दाग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 5 मैच ही हुए हैं, लेकिन टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर है. रविवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हरा दिया, लेकिन एक समय पर इंग्लिश खिलाड़ियों की सांसें रुक गई थी.नेपाल ने आखिरी तक लड़ाई जारी रखा, लेकिन जीत नहीं सके. इस मैच में इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर आदिल राशिद पर शर्मनाक दाग लग गया, जिसे वो जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे.

नेपाल के बल्लेबाजों ने दुनिया के नंबर-4 T20I स्पिनर आदिल राशिद को आड़े हाथों लिया और उनकी जमकर कुटाई की. स्टार लेग स्पिनर ने अपने 3 ओवर में 14.00 इकोनॉमी रेट से 42 रन लुटा दिए. जिस गेंदबाज के खिलाफ दुनियाभर के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हैं, वो नेपाल के खिलाफ मैच में बिल्कुल बेअसर साबित हुए.

नेपाल ने आदिल राशिद पर लगाया दाग

वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ मैच में आदिल राशिद अपना स्पेल भी पूरा नहीं कर सके. उन्होंने 3 ओवर में 42 रन खर्च किए. स्टार लेग स्पिनर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले इंग्लिश स्पिनर बन गए हैं. आदिल राशिद के तीसरे ओवर में नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल और स्टार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने आक्रामक रवैया अपनाया और इस ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 19 रन बना दिए. आदिल ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन और पहले ओवर में 13 रन लुटाए थे.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

जोफ्रा आर्चर भी काफी महंगे साबित हुए

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी नेपाल के खिलाफ मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. उन्होंने 4 ओवर में 42 रन लुटाकर एक सफलता हासिल की. आर्चर के आखिरी ओवर में नेपाल के तूफानी बल्लेबाज लोकेश बम ने रनों की बरसात करते हुए 22 रन बना डाले. इसके बाद नेपाल की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में युवा सैम करन ने 10 रन बचाकर इंग्लैंड को जीत दिला दी और बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया.

सैम करन ने इंग्लैंड को बचाया

एक तरफ जहां इंग्लैंड के बाकी गेंदबाज नेपाल के बल्लेबाजों के सामने रन लुटा रहे थे, वहीं सैम करन ने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड की लाज बचा ली. बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए. नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 10 रन की दरकार थी, लेकिन सैम करन ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 रन दिए.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments