आ गई ब्रिजटन पार्ट 2 की OTT रिलीज डेट? जानिए कब और कहां होगी रिलीज?

आ गई ब्रिजटन पार्ट 2 की OTT रिलीज डेट? जानिए कब और कहां होगी रिलीज?

नई दिल्ली :  नेटफ्लिक्स की पॉपुलर पीरियड ड्रामा 'ब्रिजटन' (Bridgeton) सीजन 4 पार्ट 2 के साथ वापसी करने वाला है। दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में ल्यूक न्यूटन (Luke Newton) और निकोला कॉगलन ( Nicola Coughlan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ब्रिजर्टन भाई-बहनों की कहानी पर है आधारित

यह सीरीज जूलिया क्विन के बेस्टसेलर रीजेंसी रोमांस उपन्यासों पर आधारित है, जिसमें ब्रिजटन भाई-बहनों की लंदन के हाई सोसाइटी में प्रेम की तलाश की कहानी दिखाई गई है। लंदन की हाई सोसाइटी से ताल्लुक रखने वाले ब्रिजर्टन भाई-बहनों की प्रेम कहानियों पर आधारित यह शो नेटफ्लिक्स के सबसे पसंदीदा शोज में से एक बन चुका है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कब आएगा सीजन का पार्ट 2

क्रिस वैन ड्यूसेन द्वारा निर्मित, ब्रिजर्टन रीजेंसी युग के लंदन के सामाजिक समारोहों के दौरान प्रेम, चाह और सामाजिक अपेक्षाओं की कहानी कहता है। सीजन 4 को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 29 जनवरी, 2026 को भारत में प्रीमियर हुआ, जबकि दूसरा पार्ट 26 फरवरी, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

It's Benophie time!!! 👀💖

Watch Bridgerton Season 4: Part 2, out 26 February, only on Netflix pic.twitter.com/1HMb5v7FvN

— Netflix India (@NetflixIndia) February 4, 2026

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

नेटफ्लिक्स ने रिलीज की घोषणा करते हुए X पर ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जैसा कि वे कहते हैं, यह सब तड़प के बारे में है। ब्रिजर्टन सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को आ रहा है।" सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें लेडी डैनबरी के रूप में एडजोआ एंडोह, पेनेलिपी फेदरिंगटन के रूप में निकोला कॉगलन, डैफने बैसेट के रूप में फोएबे डायनेवोर, एलोइस ब्रिजर्टन के रूप में क्लाउडिया जेसी, केट शर्मा के रूप में सिमोन एशले, सिएना रोसो के रूप में सबरीना बार्टलेट, वार्ले के रूप में लॉरेन एशबोर्न, जैक फेदरिंगटन के रूप में रूपर्ट यंग, थियो शार्प के रूप में कैलम लिंच और आर्चीबाल्ड फेदरिंगटन के रूप में बेन मिलर शामिल हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments