भिलाई : छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) में पीएचडी शोधार्थियों से शुल्क के नाम पर 9.44 लाख की ठगी का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी एवं गबन के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
डीआईजी एवं दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि सीएसवीटीयू के प्रभारी कुलसचिव ने 27 जनवरी के माध्यम से थाना नेवई को कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था. आवेदन के अवलोकन एवं जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि विश्वविद्यालय के पीएचडी पंजीकृत शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क जमा कराने के नाम पर गंभीर अनियमितताएं की गई हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई है.जांच में यह भी सामने आया कि पीएचडी शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद ने शोधार्थियों से नकद राशि लेकर उन्हें फर्जी शुल्क रसीदें प्रदान की. कुछ मामलों में राशि को उनके निजी बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया. रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने मामले में धारा 316 (2), 336 (3), 338 एवं 340 (2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आरोपी सुनील कुमार प्रसाद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अग्रवाल ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी सुनील कुमार प्रसाद ( 38 वर्ष) निवासी एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा, थाना नेवई के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर सोमवार को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी शुल्क रसीदें एवं संबंधित दस्तावेज जब्त किया गया.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments