रोजगार दिवस, आवास दिवस, चावल दिवस एवं विकसित भारत-जी राम जी अभियान का हुआ आयोजन

रोजगार दिवस, आवास दिवस, चावल दिवस एवं विकसित भारत-जी राम जी अभियान का हुआ आयोजन

एमसीबी :  ग्राम पंचायत लाई के मुक्तियारपारा में रोजगार दिवस, आवास दिवस, चावल दिवस एवं विकसित भारत-जी राम जी अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता एवं हितग्राही केंद्रित कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा गांव स्तर पर विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा।

आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को रोजगार मांग पंजीयन, जॉब कार्ड अद्यतन और समय पर मजदूरी भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया।आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा हितग्राहियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चावल दिवस के अवसर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न वितरण, पात्रता और राशन संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई तथा हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वहीं विकसित भारत-जी राम जी अभियान के तहत शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं, स्वावलंबन, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा गांव के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपने सुझाव साझा किए। यह आयोजन पंचायत स्तर पर जागरूकता, पारदर्शिता और समग्र ग्रामीण विकास का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments