तेंदुपत्ता बोनस 2023–24 से रोककर भाजपा सरकार ने वनवासी मेहनतकशों के साथ किया विश्वासघात — नीलकंठ सिंह ठाकुर

तेंदुपत्ता बोनस 2023–24 से रोककर भाजपा सरकार ने वनवासी मेहनतकशों के साथ किया विश्वासघात — नीलकंठ सिंह ठाकुर

 परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : नीलकंठ सिंह ठाकुर ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023–24 से अब तक बोनस राशि का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है।नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा तेंदूपत्ता बोनस रोकना सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि वनांचल के गरीब,आदिवासी और मेहनतकश परिवारों के हक़ पर सीधा हमला है।जिन लोगों की रोज़ी-रोटी तेंदूपत्ता संग्रह पर निर्भर है,उन्हें उनका ही पैसा नहीं दिया जा रहा,यह भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इसी तरह मोदी की गारंटी के तहत फड़ मुंशीयों को 25000/-वार्षिक मानदेय दिया जाना था,पर सत्ता में आते ही उसे भी भुला दिया गया।उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खुद को आदिवासी और वनवासी हितैषी बताते नहीं थकते, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि तेंदूपत्ता संग्राहक अपने हक़ के बोनस के लिए दर-दर भटक रहे हैं।तेंदूपत्ता बोनस कोई अनुदान नहीं, बल्कि संग्राहकों की मेहनत की वैध कमाई है, जिसे रोकना अन्याय है।नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही लंबित तेंदूपत्ता बोनस का भुगतान नहीं किया, फड़ मुंशीयों को उनका वार्षिक मानदेय नहीं दिया जाता तो वनवासी हितग्राहियों के साथ मिलकर सड़क कि लडाई लड़ेगी।

वही लघु वनोपज समिति टेंगनाबासा के अध्यक्ष चमार सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति के सदस्यों को पंचायतों राज व्यवस्थाकी तरह समिति संचालक प्रतिनिधियों को उचित मासिक मानदेय तथा भत्ता देय हो और शाख कर्तन कार्य शाला,प्रशिक्षण संग्रहकों को समिति स्तर पर देना चाहिए ताकि समिति के सभी ग्राम के संग्रहण कर्ताओं को इस जागरुकता अभियान का भरपुर लाभ मिल सके,रेंज स्तर तथा जिला स्तर पर कार्यशाला गाना न्यायोचित ही है,तेंदू पत्ता के तोड़ने वाले संग्राहक गाँवों मे रहते है कि रेंज और जिला मे रहते है प्रामाणिक लघु वनोपज सहकारी समिति टेंगनाबासा समिति के जिला प्रतिनिधि आदिवासी नेता नीलकंठ सिंह ठाकुर और समिति के अध्यक्ष चमार सिंह ठाकुर ने अपने संयुक्त ब्यान मे शासन और प्रशासन के वादा खिलापी तथा लचर व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments