टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे भारत में हो सकती है लॉन्च,कम बजट में पूरा होगा सपना

टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे भारत में हो सकती है लॉन्च,कम बजट में पूरा होगा सपना

नई दिल्‍ली:  भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टोयोटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही अपनी नई एसयूवी के तौर पर Toyota Land Cruiser FJ को भारत में लॉन्‍च कर सकती है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। किस तरह की जानकारी इस एसयूवी को ले‍कर मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Toyota Land Cruiser FJ

टोयोटा की ओर से लैंड क्रूजर को भारत में ऑफर किया जाता है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के एफजे मॉडल को भी जल्‍द ही भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

हो रही टेस्टिंग

लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की टेस्‍टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे बैंकाक में देखा गया है। इसकी टेस्टिंग भले ही भारत से बाहर हो रही है, लेकिन इसे भारत के मुताबिक अपडेट किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

क्‍या मिली जानकारी

इस एसयूवी को पूरी तरह से ढंका हुआ था लेकिन फिर भी कुछ फीचर्स की जानकारी मिल रही है। टेस्‍ट की जा रही यूनिट में सी आकार की एलईडी डीआरएल, पारंपरिक डोर हैंडल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी फॉग लैंप, बॉडी क्‍लैडिंग, रूफ रेल, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, रियर वाइपर और वॉशर को देखा गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 2.7 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्‍पिरेटिड इंजन दिया जा सकता है। जिससे इसे 163 पीएस की पावर और 246 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में छह स्‍पीड ट्रांसमिशन का विकल्‍प दिया जा सकता है। जिसके साथ ही इसमें 4WD को भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के भारत में लॉन्‍च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 2027 तक पेश किया जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments