राजधानी में कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही लगातार एक्शन के बाद भी नशेडिय़ों-तस्करों के हौसले पस्त नहीं

राजधानी में कमिश्नर सिस्टम लागू होते ही लगातार एक्शन के बाद भी नशेडिय़ों-तस्करों के हौसले पस्त नहीं

रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता हाथ तो लगते ही रहती है लेकिन कुछ ही दिनों में छूट जाने से नशेडिय़ों के हौसले बुलंद होते जाते हैं। हालांकि पुलिस कमिश्नर प्रणाली से नशेडिय़ों के हौसले पस्त जरूर नजऱ आ रहा है लेकिन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी वर्तमान में आमातालाब राधाकृष्ण मंदिर के पास विजेता क्लब बनाकर अवैध पार्किंग संचालित की जा रही है और पार्किंग में वसूले गए अवध पैसे से नशे का सामान लाया जाता है यह पार्किंग नगर निगम द्वारा संचालित होती है और न ही मंदिर कमिटी द्वारा संचालित की जाती है बल्कि आमातालाब के ही नशेड़ी युवकों द्वारा अवैध रूप से वसूल किया जाता है, दर्शनार्थी नशेडिय़ों को देखकर बिना बहस किए अवैध पार्किग का पैसा चुकाकर निकल लेते हैं। अवैध वसूली कब रूकेगी।

यही हाल रामकुंड के आसपास का हाल है वहां भी शाम होते ही नशेडिय़ों का इक_ा होना शुरू होता है जो देर रात तक जारी रहता है , इतना सब होते हुए भी आजादचौक थाने वाले क्यों नहीं देखते समझ से परे है। वही पर स्थित शक्ति मंदिर के पास टपरी में खुलकर नशा किया जा रहा है मजे की बात वहां पर किराना दुकानों में इन नशेडिय़ों के लिए चखना और पानी पाउच सहित गिलास मिलते रहता है जो देर रात तक जारी रहता है। जिससे नशेड़ी जमकर नशा खोरी करते हैं।हालाँकि पिछले दिनों एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इससे क्या होने वाला है, कुछ चिन्हित जगहों में पोलिस का गश्त बढऩे से शायद ये नशेड़ी वहां न आए।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों, नशीली टेबलेट, सिरप तथा सूखे नशे की खरीदी-बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। नशे के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड जांच और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसा करने से नशे के सरगना के गिरेबान में पुलिस की हाथ पहुंचेगी।

इसी तरह 3 फरवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत न्यू शांति नगर स्थित मणिकर्णिका मुक्तिधाम के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अपने पास रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और शनि टंडन उर्फ हनी बताया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम बरामद की गई थी। जब आरोपियों से टेबलेट रखने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम, बिक्री की नगद रकम तथा प्रकरण से संबंधित 2 मोबाइल फोन जब्त किए. इससे जाहिर होता है की ओडिसा से बस के माध्यम से भी अवैध नशा सप्लाई किया जा रहा है। राजधानी में जितनी बसें आती है नियमित चेकिंग हो तो इस पर अंकुश लगेगा। साथ ही पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश महानंद उर्फ फुला (30 वर्ष), निवासी गांधी नगर, थाना सिविल लाइन रायपुर तथा शनि टंडन उर्फ हनी (22 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, पुरैना तालाब पार, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 60 किलोग्राम गांजा किया गया बरामद। गिरफ्तार आरोपियों में थाना कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया के 2 सदस्य भी है शामिल जिनसे 04 किलोग्राम गांजा किया गया है बरामद। प्रकरण 01 थाना उरला - दिनांक 08.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उरला क्षेत्रांतर्गत बेन्द्री रोड स्थित नउवा तालाब के पास 02 व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के 02 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संदीप केसरवानी एवं राजेश यादव बताया। दोनों के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

40.446 किलोग्राम गांजा जब्त

पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ उरला क्षेत्रांतर्गत राजेन्द्र नगर उरला स्थित किराये के मकान में रहना तथा मकान में और भी मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 02 महिला सहित कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अमन कुमार ठाकुर, चन्द्रिका उरांव एवं कोमल यादव होना बताया तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक है। टीम के सदस्यों द्वारा मकान के कमरों की तलाशी लेने पर कमरों में रखें प्लास्टिक बोरियों एवं बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर सभी 07 आरोपियों/विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40.446 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 20,22,300/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 38/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाकर उरला के किराये के मकान में भण्डारण करना तथा मांग के आधार पर रायपुर सहित देश भर के अलग - अलग राज्यों में सप्लाई/बिक्री करना बताया गया है। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है।

5.699 किलोग्राम गांजा एवं दो मोबाईल जब्त

प्रकरण 2 थाना सिविल लाईन - दिनांक 08.02.2026 की रात्रि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत खजाना चौक के पास स्थित निर्माणाधीन भवन पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी शाहरूख खान एवं राहुल कुशवाह निवासी आगरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से बैग में रखें 5.699 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं दो नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,04,950/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण 03 थाना कोतवाली - दिनांक 09.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ओ सी एम चौक स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस पास दीवार किनारे गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाशते आरोपी ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी एवं सौरभ ताण्डी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लगभग 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण 04 - 03 आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रहीं हैं। गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुये प्रकरण में श्वठ्ठस्र-ह्लश-श्वठ्ठस्र कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तार आरोपी -(थाना उरला के प्रकरण में) 01. संदीप केसरवानी पिता सुरेश प्रसाद केसरवानी उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहाडी बस स्टेण्ड के पास थाना पहाडी जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर। 02. राजेश यादव पिता विजय यादव उम्र 25 साल निवासी पुरानी बाजार डाक घर के पास चित्रकुट थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर। 03. अमन कुमार ठाकुर पिता संजय ठाकुर उम्र 19 साल निवासी करवी लक्ष्मणपुरी बस स्टेण्ड के पास थाना करवी कोतवाली जिला चित्रकुट करवी (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर। 04. चन्द्रिका उरांव पिता लाभोराम उरांव उम्र 24 साल निवासी मिडमिडा थाना जूटमील जिला रायगढ़ (छ0ग0)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर। 05. कोमल यादव पति राजेश यादव उम्र 20 साल निवासी छोटी बाजार झण्डा चौराह बांदा चौकी बलखण्डी नाका थाना व जिला बांदा (उ.प्र.)। हाल पता - हाल साकिनान किराये का मकान राजेन्द्र नगर उरला थाना उरला जिला रायपुर। 06. विधि से संघर्षरत 02 बालक। गिरफ्तार आरोपी -(थाना सिविल लाईन के प्रकरण में) 01. शाहरूख खान पिता सुल्तान खान उम्र 28 साल निवासी खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)। 02. राहुल कुशवाह पिता बिजेन्द्र कुशवाह उम्र 28 साल पता खेलिया मोड़ जगनेर रोड बरवाली गली थाना शाहगंज आगरा (उ.प्र.)। (थाना कोतवाली के प्रकरण में) 01. ऋषभ ताण्डी उर्फ रिक्की ताण्डी पिता जय कुमार ताण्डी उम्र 19 साल निवासी जगत किराना भण्डार के सामने कालीबाड़ी थाना कोतवाली रायपुर। 02. सौरभ ताण्डी पिता स्व. रवि ताण्डी उम्र 22 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर को गिरफ्तार किया गया था। नशे के कारोबरी किनके माध्यम से राजधानी तक नशे का सामान पहुंचाते हैं इस पर भी तपशिस होना चाहिए तभी तो पोलिस को बड़ी सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़े : खूबसूरत और बेदाग स्किन चाहिए तों घर बैठे करे ये आसान उपाय

सभी पार्किंग में नशे का सामान आसानी से मिल रहा

शास्त्री बाजार पार्किंग, स्टेशन पार्किंग और मेकाहारा पार्किंग में भी नशे का सामान आसानी से मिल जा रहा है। पुलिस को पार्किंग की इन जगहों में नजऱ रखने से बड़े बड़े नशे के गुर्गे हाथ लगेंगे। देखा जा रहा है की अधिकतर पार्किंगों में दिन भर नशे का सामान मिलता रहता है। अगर किसी से बहस हो जाये तो पार्किंग के गुंडे हमला भी कर देते हैं और पार्किंग में जानबूझकर नशेड़ी युवकों को काम पर रखा जाता है क्योकिं उनकी नशे के सरगनाओं से डायरेक्ट सेटिंग रहती है। सच्चाई यह भी है ...शहर के सभी बाउंसर और हिस्ट्रीसिटर को अधिकांश पार्किंग में पार्टनर बनाया जाता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments