मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी वाला पहला बजट फोन, जानें खासियत

मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी वाला पहला बजट फोन, जानें खासियत

नई दिल्ली :  itel ने भारत में अपना एक और बजट A सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने itel A100 के नाम से पेश किया है। यह फोन पिछले साल पेश किए गए itel A90 का सक्सेसर बताया जा रहा है। ये फोन कम कीमत में कई शानदार फीचर्स ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं इस प्राइस रेंज में पहली बार है कि किसी फोन में मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी देखने को मिल रही है, जो इसे ज्यादा मजबूत और ड्यूरेबल बनाती है। चलिए इस डिवाइस के फीचर्स और कीमत जानते हैं...

itel A100 के खास फीचर्स

itel A100 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में Dynamic Bar फीचर भी देखने को मिल रहा है, जो बैटरी स्टेटस, कॉल और नोटिफिकेशन जैसी लाइव जानकारी स्क्रीन पर शो करता है। इतना ही नहीं इस फोन में IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप अपने घर का टीवी, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए फोन में DTS साउंड टेक्नोलॉजी मिल रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 2.2GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7100 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 3GB और 4GB रैम ऑप्शन मिलता है, जिसमें वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक का RAM एक्सपेंशन फीचर भी मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो फोन में 8MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ देखने को मिल रहा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 5000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

itel A100 की कीमत

कीमत की बात करें तो itel A100 के 3GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। जबकि 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस को Silk Green, Pure Black और Titanium Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments