नई दिल्ली :बीते कुछ दिन से शेयर बाजार में तेजी जारी है, जो आज भी बरकरार है। बुधवार को शेयर बाजार हल्की बढ़ोतरी के साथ खुला है। सेंसेक्स 84,273.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 84,339.15 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25,935.15 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 25,997.45 पर शुरुआत की।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इससे पहले गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty Today) 93 अंक या 0.36 फीसदी चढ़कर 26,048.50 पर पहुंच गया था। जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।जानकारों का मानना है कि मार्केट में ऊपर चढ़ने का रुझान बना रह सकता है और Q3 तिमाही नतीजे सीजन के आखिरी दौर में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन के तेजी दिखने की उम्मीद है। साथ ही हालिया ट्रेड डील के बाद US एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड स्टॉक और मेटल कंपनियां फोकस में रह सकती हैं।
टेक्निकल नजरिए से, जानकार निफ्टी के मीडियम-टर्म ट्रेंड पर कंस्ट्रक्टिव बने हुए हैं, हालांकि नियर-टर्म में कंसोलिडेशन यानी एक ठहराव की संभावना है। इस इंडेक्स ने हायर हाई और हायर लो के साथ लगातार दूसरी हाई-वेव कैंडल बनाई, जो 26,000 के लेवल के आसपास पॉजिटिव बायस के साथ कंसोलिडेशन का संकेत देती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments