किताब पर हंगामे के बीच नरवणे की प्रतिक्रिया, पेंगुइन के बयान को बताया सही

किताब पर हंगामे के बीच नरवणे की प्रतिक्रिया, पेंगुइन के बयान को बताया सही

संसद के बजट सत्र में भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक किताब 'Four Stars of Destiny' को लेकर बड़ा बवाल मचा है.  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में इस किताब को  पढ़ना चाहते थे, जिसे रक्षा मंत्री ने नियम का हवाला देते हुए रोक दिया. बताया गया कि यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई. अप्रकाशित किताब को संसद में पढ़ने का नियम नहीं है. लेकिन अगले ही दिन राहुल गांधी इस किताब को हाथ में लिए संसद में नजर आए. उन्होंने मीडिया से कहा आज पीएम मोदी संसद में आएंगे तो मैं उन्हें यह किताब दूंगा. इसके बाद उस दिन पीएम मोदी का लोकसभा में संबोधन नहीं हो सका. अब विपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोकने सहित अन्य आपत्तियों को लेकर स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुका है. इस बीच इस किताब पर मचा बवाल और बढ़ता ही जा रहा है.

किताब छपी नहीं तो राहुल के हाथ में कैसे आई?

फिर सवाल यह उठ रह है कि जब किताब छपी ही नहीं तो राहुल गांधी के पास यह किताब कहां से आई. इस बात की हकीकत जानने के लिए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विवाद बढ़ने पर पेंगुइन प्रकाशन ने बयान जारी करते हुए बताया कि यह किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. पेंगुइन के जवाब पर राहुल गांधी ने कहा कि या तो प्रकाशन झूठ बोल रहा है कि या नरवणे. 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पहली प्रतिक्रिया में बताया किताब का स्टेटस

एक किताब पर मचे इस बवाल के बीच अब पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर 7 शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किताब का स्टेटस बताया है. दरअसल नरवणे ने पेंगुइन के जवाब को रि-पोस्ट करते हुए लिखा- पुस्तक की वर्तमान स्थिति यह है.

राहुल गांधी बोले- या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पब्लिशर

लेकिन नरवणे की प्रतिक्रिया के बाद भी यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जनरल नरवणे की किताब बाजार में उपलब्ध है. 2023 में खुद नरवणे ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी किताब Amazon पर उपलब्ध है. इसलिए या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पब्लिशर Penguin Random House India.

जनरल नरवणे ने 2023 में किया किताब की प्री बुकिंग का जिक्र 

इस किताब पर मचे कंफ्यूजन का सबसे बड़ा कारण राहुल गांधी के हाथों में किताब का दिखना और पूर्व जनरल का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट है. जनरल नरवणे ने 2023 में सोशल मीडिया पर संकेत दिया था कि उनकी किताब खरीदी जा सकती है. उसी ट्वीट को आधार बनाकर राहुल गांधी ने दावा किया कि किताब बाजार में उपलब्ध है. हालांकि नरवणे के ट्वीट में किताब की प्री बुकिंग का जिक्र है. 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments