रायपुर कमिश्नरेट : चारपहिया वाहन के शीशे को तोड़ने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट : चारपहिया वाहन के शीशे को तोड़ने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :  विवरण - पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इसी तारतम्य में दिनांक 05-06/01/2026 की दरम्यानी रात्रि  को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर वार्ड क्र 24 में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा चारपहिया वाहन के शिशे को तोड़ने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) द्वारा घटना को गंभीरता तथा प्रकरण पर स्वतः संज्ञान में लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा सभी संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए प्ररकण में आरोपी धनेश्वर सोनवानी, शिव सिंह ठाकुर तथा उकेश बघेल पकड़ा गया। सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी-

(1) धनेश्वर सोनवानी पिता फूलसिंह सोनवानी उम्18  साल ग्राम गीदपुरी थाना गीदपुरी जिला बलौदाबाजार हाल रावत पूरा फ़ेस 01 टिकरापारा रायपुर।

(2)शिव सिंह ठाकुर पिता दीपक सिंह ठाकुर उम्र 24 साल पता रावत पूरा फ़ेस 02  टिकरापारा थाना टीकरापारा रायपुर।

(3) उकेश बघेल पिता राधेश्याम बघेल उम्र 22 वर्ष पता रावतपूरा फेस 01 स्थाई पता ग्राम चकवे पोस्ट आरंग रायपुर।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments