बच्चों के भविष्य पर भाजपा की बेरुखी: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस मैदान में

बच्चों के भविष्य पर भाजपा की बेरुखी: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस मैदान में

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बहुप्रचारित स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना की जमीनी हकीकत आज उजागर हो गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर शहर के महोबाबाजार राजातालाब मोवा गोगाव भाटागांव लालपुर भनपुरी आमापारा फाफाडीह स्थित संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों का प्रत्यक्ष मुआयना किया, जहाँ गंभीर अव्यवस्थाएँ और फंड की भारी कमी सामने आई। मुआयने के दौरान स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि शासन द्वारा नियमित रूप से फंड जारी नहीं किए जाने के कारण स्कूलों के दैनिक संचालन शिक्षकों की कमी बच्चो का स्कूल ड्रेस साफ सफाई शिक्षण सामग्री प्रयोगशाला मरम्मत कार्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ प्रभावित हो रही हैं। कई स्कूलों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जो सरकार की शिक्षा नीति पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस दौरान यह भी सामने आया कि रायपुर शहर के अधिकांश स्वामी आत्मानंद स्कूलों पर लगभग ₹10 से ₹15 लाख तक का बिजली बिल बकाया है। शासन द्वारा समय पर फंड जारी नहीं किए जाने के कारण स्कूल प्रबंधन बिजली बिल तक जमा नहीं कर पा रहा है, जिससे कई स्कूलों में विद्युत कनेक्शन कटने की स्थिति बनती जा रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को लेकर सिर्फ प्रचार कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में समय पर फंड जारी नहीं हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिन स्कूलों को आदर्श बनाने का दावा किया गया था, वही आज संसाधनों के अभाव में जूझ रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार तत्काल प्रभाव से लंबित फंड जारी नहीं करती है और स्कूलों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए तत्काल लंबित फंड जारी किया जाए स्कूलों के लिए वार्षिक बजट और खर्च का सार्वजनिक खुलासा किया जाए,शिक्षा विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर जवाबदेही तय की जाए,बच्चों की सुविधाओं से समझौता करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि सरकारी लापरवाही का खामियाजा बच्चों को भुगतने नहीं दिया जाएगा और इस मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान प्रमोद दुबे ज्ञानेश शर्मा पंकज शर्मा कन्हैया अग्रवाल शिव सिह ठाकुर एजाज ढेबर आकाश तिवारी आकाश शर्मा श्रीनिवास देवकुमार साहू बंशी कन्नौजे विजय टंडन मिलिंद गौतम हीरेंद्र देवांगन अर्जुमन ढेबर कमल धृतलहरे सुयश शर्मा ओम श्रीवास विनोद ठाकुर सुधा सरोज किशन बाजारी सुजीत सिह अन्नू साहू आकाश दीवान रवि थामस अशोक ठाकुर ब्रम्हा सोनकर सुनील भुवाल संजय सोनी सुरेंद्र चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments