मंगल कार्बन प्लांट हादसा: नौ माह की मासूम के बाद पिता और युवक की भी मौत

मंगल कार्बन प्लांट हादसा: नौ माह की मासूम के बाद पिता और युवक की भी मौत

रायगढ़ :  जिले के खरसिया क्षेत्र में 05 फरवरी को हुई भीषण औद्योगिक दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत होने से पीड़ित परिवार में मातम पसर गया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) और अन्य घायल इंदीवर (19 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया है।

तीनों का इलाज रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार सभी 70 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। पहले 9 माह की मासूम भूमि खड़िया की मृत्यु, फिर उसके पिता शिव खड़िया की मौत, साथ ही युवक इंदीवर की भी जान चली गई। लगातार तीन मौतों से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इन गंभीर घायलों का चल रहा इलाज

  • साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) – 80–90% झुलसे
  • उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) – 30–40% झुलसी
  • कौशल (25 वर्ष) – 70–80% झुलसे
  • प्रिया (32 वर्ष) – 70–80% झुलसी

घायल अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

FIR दर्ज, दबाव के आरोप

घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवारों पर FIR वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त मुआवजा देने समेत अन्य मांगें रखी गई है।

प्रमुख मांगें

  • मृतकों के परिजनों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए।
  • सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूला जाए।
  • FIR वापस लेने के दबाव की न्यायिक/उच्चस्तरीय जांच हो।
  • जिम्मेदार अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन पर कठोर आपराधिक कार्रवाई की जाए।
  • पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments