इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन शुरू,इन स्टेप्स से करें तुरंत अप्लाई

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन शुरू,इन स्टेप्स से करें तुरंत अप्लाई

 नई दिल्ली : इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। बता दें, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आवेदन प्रक्रिया 09 जनवरी से शुरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 02 मार्च, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर आवेदन कर सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए कैटेगरी अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1600 रुपये, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारति की गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरी की हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को पांच वर्ष का कार्यानुभव और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।

 ऐसे करें अप्लाई

असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.allduniv.ac.info पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'Allahabad Assistant Registrar University Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्द कर लें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments