परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : नगर में सामाजिक समरसता और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम वेलफेयर कमेटी छुरा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेड क्रॉस सोसायटी गरियाबंद के सहयोग से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 14 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस सेवा कार्य ने एक बार फिर मानवता के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक संचालित रहा। पूरे दिन चले इस आयोजन में विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 82 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को मुस्लिम समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन स्थल पर सेवा और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी गरियाबंद के आजीवन सदस्य यशपेन्द्र शाह, सफर सचदेव, डॉ. आनंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, विमल पुरोहित, पार्षद हरीश यादव, अजय दीक्षित, अवधेश प्रधान, संतोष मेहता, अब्दुल समद खान, जब्बार खान, आरिफ मेमन, अब्दुल शमीम खान, जमशीर कुरैशी, इस्माइल मेमन, इमरान खान, मन्नान खान, कादर खान, सलीम मेमन, रमजान खान, शेखर साहू, लक्की मेमन, सुल्तान खान**, बीएमओ डॉ. कीर्तन साहू, डॉ. प्रजापति, दिनेश साहू, अशोक जैन, दीनू कोडारी, शासकीय कॉलेज के रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य एवं मुस्लिम समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदान है, बल्कि यह समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और मानवसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments