जनवरी 2026 में Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी

जनवरी 2026 में Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी

नई दिल्‍ली :  भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों का भी बड़ा योगदान होता है। बीते महीने के दौरान किन कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 लिस्‍ट में कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

सबसे ज्‍यादा रही Tata Nexon की मांग

जनवरी 2026 के दौरान देशभर में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा Tata Nexon की मांग रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 23365 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जब‍कि जनवरी 2025 के दौरान इस एसयूवी की 15397 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

दूसरे नंबर पर रही Tata Punch

टाटा की ओर से इस सेगमेंट में पंच की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी की भी बीते महीने काफी मांग रही है। जानकारी के मुताबिक इसकी 19257 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी संख्‍या 16231 यूनिट्स की थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

तीसरे नंबर पर रही Maruti Brezza

मारुति की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 17486 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि 2025 में इसी अवधि में इसकी 14747 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

अगले नंबर पर रही Maruti Fronx

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 13353 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि जनवरी 2025 के दौरान यह संख्‍या 15192 यूनिट्स की थी।

Top-5 में शामिल हुई Hyundai Venue

हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 12413 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले जनवरी 2025 के दौरान 11106 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments