अप्रिलिया ट्यूनो और आरएस 457 की कीमतें भारत में हुईं अपडेट,जानें कितनी कम हुई कीमत

नई दिल्‍ली :  भारत में अप्रीलिया की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली 457 सीसी की दो मोटरसाइकिल की कीमत को अपडेट कर दिया गया है। किस कीमत पर अब इन मोटरसाइकिल को ऑफर किया जा रहा है। किस तरह की खासियत और इंजन के साथ इनको ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

2026 Aprilia Tuono और RS 457 हुई ऑफर

अप्रिलिया की ओर से भारत में 457 सीसी सेगमेंट में ट्यूनो और आरएस 457 को ऑफर किया जाता है। इन दोनों मोटरसाइकिल को भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से इनकी कीमत को हाल में ही अपडेट किया गया है।

कितनी कम हुई कीमत

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इनकी कीमत में 29 हजार रुपये तक की कमी की गई है। जिसके बाद आरएस 457 की नई एक्‍स शोरूम कीमत 4.22 लाख रुपये हो गई है। वहीं ट्यूनो 457 की एक्‍स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कैसे हैं फीचर्स

Aprilia RS 457 एक फुली फेयर्ड बाइक के तौर पर ऑफर की जाती है। इसमें एलईडी हेडलाइट, इंजन मैप, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ रोल ओवर सिस्‍टम, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, पांच इंच टीएफटी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, राइडिंग के लिए तीन मोड्स को दिया जाता है। इसमें 17 इंच के टायर्स दिए जाते हैं और दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक मिलता है। बाइक में 13 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक मिलता है और 41 एमएम के यूएसडी फॉर्क्‍स के साथ बाइक को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बाइक को Racing Stripes, Prismatic Dark और Opalescent Light जैसे तीन रंगों में ऑफर किया जाता है।

कितना दमदार इंजन

Aprilia RS 457 में कंपनी की ओर से 457 सीसी की क्षमता का डबल पैरलल फॉर्वर्ड फेसिंग सिलेंडर का लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया जाता है जिसके साथ राइड बाय वायर तकनीक भी मिलती है। इस इंजन से बाइक को 47.6 हॉर्स पावर के साथ 43.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

You can share this post!

Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments