नई दिल्ली : भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। बजट एमपीवी सेगमेंट में मारुति की ओर से XL6 को ऑफर किया जाता है। वहीं Kia Carens को भी इसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में इन दोनों में से किस एमपीवी को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti XL6 Vs Kia Carens फीचर्स
मारुति की ओर से XL6 में एलईडी हेडलाइट्स, फॉग लैंप, एलईडी डीआरएल, 16 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग, रियर वाइपर और वॉशर, रूफ रेल्स, वुडन इंसर्ट्स के साथ ब्लैक केबिन, थ्री स्पोक स्टेयरिंग व्हील, सेकेंड रो कैप्टन सीट्स, फुटवेल लाइटिंग, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो एसी, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, सात इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, ईएससी, रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस, हिल होल्ड असिस्ट, रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
वहीं Kia Carens में 16 इंच टायर, हेलोजन लैंप, हेलोजन टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, टिल्ट स्टेयरिंग, पावर विंडो, रियर व्यू कैमरा, 12.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सेमी लेदरेट सीट्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, की-लैस एंट्री, सात रंगों के विकल्प सहित कई फीचर्स मिलेंगे। साथ में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, डीबीसी, छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Maruti XL6 Vs Kia Carens इंजन
मारुति की ओर से XL6 में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल और सीएनजी इंजन दिया जा रहा है। इस इंजन से एमपीवी को 102 बीएचपी की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जाते हैं।
वहीं किआ कैरेंस में में तीन इंजन के विकल्प दिए जाते हैं। इसमें Smartstream G1.5 T-GDi इंजन को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता है।
Maruti XL6 Vs Kia Carens कीमत
Maruti XL6 की एक्स शोरूम कीमत 11.52 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.48 लाख रुपये है।
वहीं किआ कैरेंस को पेट्रोल इंजन के साथ एक ही वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments