मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शारीरिक दंड का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।आरोप है कि पिछले महीने दसवीं कक्षा के एक छात्र को सजा के रूप में 100 बार उठक-बैठक करने के लिए कहा गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है और वर्तमान में उसकी फिजियोथैरेपी चल रही है। उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू ने शिक्षिकाओं को नोटिस भेजा है, उनके जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्र के स्वजन ने शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और प्रशासन से जांच की मांग की है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments