सरगुजा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में फाइलेरिया उन्मूलन मूहिम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ 10 फरवरी दिन मंगलवार से किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सामूहिक दवा सेवन करते हुए अभियान का शुरूआत किया गया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बीएमओ डॉ प्रसाद ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में फाइलेरिया से मुक्ति दिलाने के इस प्रयास में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा फाइलेरिया रोधी दवा सेवन करने के लिए समाज में एक सकारात्मक माहौल तैयार करने की जरूरत है। इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर-घर में जाकर लोगों को फाइलेरिया दवा का सेवन कराया जाएगा। इस दौरान डॉ रेखा प्रसाद, RMA पिंकी टंडन,श्रीमती सी नागवंशी बीपीएम साधना लकड़ा, फार्मासिस्ट अमित सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments