छत्तीसगढ़ में भी लाया जा सकता है UCC गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत

छत्तीसगढ़ में भी लाया जा सकता है UCC गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत

रायपुर: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान कानून को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि एक कानून और संविधान से चलेगा।डॉ. सलीम राज द्वारा दिए गए बयान पर अब प्रदेश के डिप्टी सीएम पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए और इसे हमारे प्रदेश में भी लाया जा सकता है। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, डॉ. सलीम राज ठीक कह रहे हैं, समझकर कह रहे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, देश में रहने वाले हर व्यक्ति पर समान कानून लागू हो। यह अभी भी है, जो संशोधन होने चाहिए वह आवश्यक है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

क्या कहा था डॉ. सलीम राज ने

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ. सलीम राज ने अपने बयान में कहा कि देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि एक कानून और संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए और मुस्लिम रीति-रिवाजों के आधार पर अलग कानून की कोई ज़रूरत नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम के गायन का समय बढ़ाए जाने के फैसले को भी स्वागतयोग्य बताया। उन्होंने कहा कि देश में अब मुगल या बाबर का शासन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म किया गया है और अब समानता की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments