टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण को शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं। इस दौरान कई टीमों को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उन्हें अपने खिलाड़ियों को अलग-अलग कारणों से खोना पड़ा है।कुछ प्लेयर प्रारंभिक स्क्वाड में थे लेकिन जब अंतिम 15 फाइनल करने के बारी आई तो फिट नहीं हो पाए। वहीं, कुछ प्लेयर अंतिम स्क्वाड में शामिल होने के बावजूद इंजरी के कारण बाहर हो गए।इस लेख में हम उन सभी 12 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से बाहर हो गए हैं, इसमें एकभारतीयखिलाड़ी भी शामिल है।
भारत का ये खिलाड़ी अभ्यास मैच में लगी चोट के कारण हुआ बाहर
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के लिए चुने गए स्क्वाड में से भारत को अभी तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी को खोना पड़ा है और उस प्लेयर का नाम हर्षित राणा है। हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में इंजरी हो गई थी। इसके बाद, उन्हें अपनी सर्जरी करानी पड़ी, जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी थी। भारत ने उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया है। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खोने पड़े हैं खिलाड़ी भारत को सिर्फ एक खिलाड़ी को इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अभियान में खोना पड़ा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को कई झटके लग चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी और स्पिन ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। जॉर्जी को भारत दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। जबकि फरेरा को SA20 में खेलने के दौरान कंधे में चोट लगी। इसी वजह से ये दोनों बाहर हो गए और इनकी जगह रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका को भी अपने पहले मैच के बाद बुरी खबर मिली, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। श्रीलंका ने उनकी दूषन हेमंता को रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी अपने कंधे में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
यूएसए ने भी अपने स्क्वाड में इंजरी के कारण बदलाव किया, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज जसदीप सिंह अभ्यास मैच के दौरान हुई इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, यूएई ने मुहम्मद जुहैब को 'अनुशासनात्मक कारण' से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments