PAK मैच से पहले रोहित ने सूर्या को चेताया,जानिए क्या कहा?

PAK मैच से पहले रोहित ने सूर्या को चेताया,जानिए क्या कहा?

टी20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इस बार वो टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट के बारे में खुलकर बात की.

इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए एक चेतावनी की तरह है. भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच से ठीक पहले रोहित का ये बोल्ड स्टेटमेंट टीम इंडिया को आगाह करने वाला है. अब सवाल ये है कि आखिर हिटमैन ने कहा क्या? रोहित शर्मा का ये बयान क्यों कप्तान सूर्या के लिए बेहद जरूरी है?

सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर रोहित ने कहा क्या है? दरअसल, एक इंटरव्यू में जब रोहित से पूछा गया कि टी20 विश्व कप में टीम इंडिया खिताब जीतने के लिए फेवरेट मानी जा रही है, इस सवाल के जवाब में रोहित ने साफ कर दिया कि वो फेवरेट शब्द पर यकीन नहीं करते. रोहित का ऐसा मानना है कि टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

रोहित बोले- मैच के दिन बढ़िया खेलना जरूरी

रोहित ने अपने जवाब में कहा, 'सबसे पहले, मैं कभी फेवरेट शब्द पर यकीन नहीं करता. क्रिकेट बहुत अनोखा खेल है. पिछले 10 सालों में हमने बहुत कुछ देखा है. अब सभी टीमों को टी20 का अच्छा अनुभव है. आप ये नहीं सोच सकते कि मैच आसानी से जीत लेंगे. उस दिन अच्छा क्रिकेट खेलना पड़ता है, तभी दो अंक मिलते हैं. वरना किसी भी टीम से हार सकते हैं और खाली हाथ घर लौट सकते हैं.'

रोहित ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा, 'इसलिए यह इस बारे में नहीं है कि आपने अतीत में क्या किया है, आपकी टीम कैसी है, खिलाड़ी फॉर्म में हैं या नहीं. आपको बस उस दिन अच्छा खेलना होगा, क्योंकि हर टीम उस दिन किसी भी टीम को हराने में सक्षम होती है.'

टीम इंडिया के लिए किया सावधान...

रोहित शर्मा के बयान 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मैच से ठीक पहले आया है. यह कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आगाह करने वाला बयान है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 में से 7 मैच जीते हैं. टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. इस मैच में भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन रोहित ने अपने बयान से टीम को आगाह किया है कि रिकॉर्ड और अतीत में क्या हुआ? इससे बेहतर मैच के दिन बढ़िया खेलना जरूरी है.

पिछले 5 मैच जीता है भारत

टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम के आंकड़े दमदार हैं. वो पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 1 मैच हारी है. ये हार 2021 में खेले गए टी20 विश्व कप में आई थी, जब दुबई में पाकिस्तान ने 10 विकेट से भारत को हरा दिया था. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 5 मैच लगातार जीते हैं. एशिया कप 2025 के तीनों मैच अपने नाम किए थे. इससे पहले 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप में भी जीत हासिल की थी.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments