क्या आपकों पता है महिलाओं को क्यों खानी चाहिए अंजीर? जानें इसके फायदे

क्या आपकों पता है महिलाओं को क्यों खानी चाहिए अंजीर? जानें इसके फायदे

अंजीर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वहीं, अंजीर पाचन सुधारता है और हड्डियों को भी मजबूत करता है। आज हम आपको भीगी अंजीर के फायदे बताने जा रहे हैं। क्योंकि रात भर भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से पोषक तत्व बेहतर अवशोषित होते हैं।

अंजीर खाने से क्या होगा?  

हार्मोनल बैलेंस में सुधार: मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से हार्मोन्स संतुलित होते हैं। साथ ही इससे चिड़चिड़ापन भी कम होगा। अक्सर कमजोरी महसूस होने पर बेचैनी होती है। ऐसे में अंजीर हार्मोनल बैलेंस बनाएं रखने में काफी मदद करता है।

पीरियड्स की दिक्कतों में राहत: आयरन से भरपूर होने से एनीमिया दूर होता है। अंजीर खाने से दर्द में राहत मिलती है और ब्लीडिंग संतुलित रहती है और कमजोरी भी दूर होती है।

पेट की समस्याएं दूर: फाइबर से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी कम होती है। कई बार डाइजेशन में दिक्कत होती है तो इससे वो समस्या भी खत्म हो जाती है और पेट हल्का महसूस होता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

स्किन में नेचुरल ग्लो: डिटॉक्स प्रभाव से चेहरा चमक उठता है। साथ ही पिंपल्स और दाग भी कम होते हैं। लगातार अंजीर खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है।

हड्डियां और मसल्स मजबूत: अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होने से जोड़ों का दर्द खत्म होता है। थकान भी कम महसूस होती है, क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है।

वजन कंट्रोल और क्रेविंग कम: नेचुरल मीठा से शुगर की लालसा खत्म हो जाती है और आप ज्यादा मीठा खाने से बच पाएंगे। इसके अलावा फाइबर से पेट भरा भरा रहता है, जिससे नेचुरली वजन पर कंट्रोल होने लगता है।

महिलाओं के लिए अंजीर क्यों खास:- अंजीर आयरन की कमी दूर करता है, हार्मोन बैलेंस बनाता है और अगर आप प्रेगनेंसी प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमें भी ये मदद करती है। वहीं मेनोपॉज की तकलीफ में भी राहत मिलती है। हालांकि, डायबिटीज वाली महिलाओं को अंजीर कम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, ज्यादा अंजीर खाने से दस्त हो सकते हैं। ऐसे में दिन में सिर्फ 2 अंजीर ही काफी होती है। तो कुल मिलाकर अंजीर के पोषक तत्व महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

अंजीर कैसे खाएं? सही तरीका

  • रात को 2 सूखे अंजीर पानी में भिगो दें।
  • सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और पानी भी पी लें।
  • 30 दिन तक रोज ऐसा ही करें, इसके साथ कोई दवा या सप्लीमेंट न लें।
  • अगर आप लगातार इसका सेवन करेंगे तो आपको अपने शरीर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments