नई दिल्ली : भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट यानी कि ARMY CEE 2026 के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। ऐसे में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अपने डॉक्युमेंट आदि अपडेट रखें ताकी आवेदन के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
आर्मी सीईई के लिए पात्रता
सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि भारतीय सेना में अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए प्रतिवर्ष सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग नहीं लेते हैं वे अग्निवीर के लिए निकलने वाली रैली भर्ती में भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में इस परीक्षा में अभ्यर्थी भाग अवश्य लें। इस एग्जाम के लिए पात्रता निम्नलिखित है-
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकेगा। ऑफलाइन या अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 के लिए आवेदन करने के साथ ही सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 250 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही की जा सकेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments