नई दिल्ली : भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। बजट एमपीवी सेगमेंट में मारुति की ओर से Ertiga को लंबे समय से ऑफर किया जा रहा है। वहीं Kia Carens को भी इसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में इन दोनों में से किस एमपीवी को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Ertiga Vs Kia Carens फीचर्स
मारुति की ओर से Ertiga में प्रोजेक्टर हेडलाइट, अलॉय व्हील, रियर वाइपर और वॉशर, ड्यूल टोन इंटीरियर, इंजन पुश बटन स्टार्ट, ऑटो एसी, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री, पावर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ड्यूल फ्रंंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ईएसपी, हिल होल्ड, रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
वहीं Kia Carens में 16 इंच टायर, हेलोजन लैंप, हेलोजन टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, टिल्ट स्टेयरिंग, पावर विंडो, रियर व्यू कैमरा, 12.5 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सेमी लेदरेट सीट्स, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, की-लैस एंट्री, सात रंगों के विकल्प सहित कई फीचर्स मिलेंगे। साथ में एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, डीबीसी, छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Ertiga Vs Kia Carens इंजन
मारुति की ओर से Ertiga में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा रहा है। इस एमपीवी को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है।
वहीं किआ कैरेंस में में तीन इंजन के विकल्प दिए जाते हैं। इसमें Smartstream G1.5 T-GDi इंजन को दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता है।
Maruti Ertiga Vs Kia Carens कीमत
Maruti Ertiga की एक्स शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.94 लाख रुपये है।
वहीं किआ कैरेंस को पेट्रोल इंजन के साथ एक ही वेरिएंट में ऑफर किया जा रहा है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है।
बजट MPV सेगमेंट में आप किसे प्राथमिकता देंगे?मारुति अर्टिगा (किफायती और सीएनजी विकल्प के लिए)किआ कैरेंस (अधिक फीचर्स और सुरक्षा के लिए)VotePlease select atleast one optionVote added succesfully
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments