सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरा खुली खदान के पाबंदी वाले एरिया से गैंग बना कर बलात कोयला चोरी तस्करी करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं किया है अपितु इनके कब्जे से तकरीबन 1.5 टन कोयला 13 सायकल 19 मोटरसाइकिल भी जप्त किया है।जप्त मशरुका की अनुमानित लागत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। लगातार हो रहे कोयला चोरी की शिकायत के बाद पुलिस महकमा के डी आई जी एवं एसएसपी के हिदायत पर लखनपुर पुलिस टीम ने कोयला चोरों को पकड़ा गया है। काबिले गौर है कि सालों से अमेरा खुली खदान और उसके आसपास वाले गुमगराकला नागमाडा खालकछार घुनघुटटा नदी के तराई वाले क्षेत्र तमाम कोयलांचल से कोल माफियाओं द्वारा नाजायज़ तरीके से कोयला चोरी किये जाने का सीनाजोरी का खेल खुलेआम चलते आ रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
जब कोयला खनन परिवहन किये जाने की शिकायत लगातार होने लगती है तब खनिज, राजस्व ,पुलिस विभाग कोयला चोरी को रोकने की प्रयास में लग जाती है और कुछ दिन महिनों के लिए कोयला खनन परिवहन में लगाम लग जाती है लेकिन कोयला चोरी का सिलसिला खत्म नहीं होता। पिछले सत्रो में भी पुलिस ने अमेरा खदान के पाबंदी वाले एरिया से कोयला चोरी में संलिप्त लोगों को पकड़ा था। कार्यवाही भी हुई थी। लेकिन कोयला चोरी पर विराम नहीं लग पाया। चोर पुलिस का खेल साल दर साल वर्षों से यूं ही चलता रहा है। और शायद आगे भी चलता रहेगा।बहरहाल मौजूदा समय में अमेरा खदान के मनाही वाले क्षेत्र में आसपास गांव के लोग बड़े तादाद में खदान के अंदर घुसकर संगठित तरीके से कोयले की चोरी कर रहे हैं । बताया जा रहा है कि कोयला तस्कर खदान से बलात कोयला निकाल सायकल मोटरसाइकिल के जरिए से दूसरे ठिकानों तक पहुचा रहे थे। खदान के सुरक्षा कर्मियों द्वारा मना करने पर आरोपियों के समर्थन में अन्य दूसरे लोग एकत्र होकर गाली गलौज धमकी और मारपीट करने पर उतर आते थे। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस मामले को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुये डीआईजी एवं एस एस पी सरगुजा ने थाना लखनपुर को तत्काल कार्यवाही के लिए हिदायत दिये इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अमेरा खुली खदान क्षेत्र में दबिश दी और मौके पर से कोयला चोरी में लिप्त 21 लोगों को हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने संगठित रूप से कोयला चोरी और तस्करी में शामिल होना इकरार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 टन कोयला 13 सायकल 19 मोटरसाइकिल जप्त किये। उक्त साइकिल एवं मोटरसाइकिल का इस्तेमाल चोरी किये गये कोयले को ढोने में किया जाता रहा था। आरोपियों के खिलाफ लखनपुर थाना में अपराध क्रमांक32/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3)3 303(2) 112(2) अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने खदान क्षेत्र के आसपास तमाम ठिकानों को बंद कर दिया है इतना ही नहीं नदियों के मुहानों पर अवैध उत्खनन के लिए खोदे के गड्ढों को जेसीबी मशीन से पाट कर समतल कराया गया । क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया गया है। इस पूरे कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) तूलसिह
पट्टावी थाना प्रभारी संपत पोटटाई, सहित थाना लखनपुर के पुलिस अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अब देखने वाली बात होगी कि इस कार्यवाही के बाद कोयलांचल में नाजायज़ कोयला उत्खनन परिवहन कब तक बंद रहेगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments