राजधानी रायपुर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर,दो बाइकों में टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

राजधानी रायपुर में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर,दो बाइकों में टक्कर, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर में फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है. विधानसभा थाना इलाके में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. दो तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई. हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ. मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्कर्मा और मांढर निवासी सुभम यादव के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. बाइक सवार भोजराज विश्कर्मा, प्यारी बाई विश्कर्मा और सुभम यादव की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments