पाकिस्‍तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्‍पेंस,ओपनर ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

पाकिस्‍तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्‍पेंस,ओपनर ने खुद दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका वजन कम हो गया है। अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच से पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें पेट में संक्रमण और तेज बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं।

अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं, इसको लेकर भी अभी संशय बना हुआ है। अगर अभिषेक इस अहम मुकाबले में भी नहीं खेल पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। अब अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने हेल्थ को लेकर खुद अपडेट दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

अभिषेक शर्मा ने खुद दिया अपडेट

अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी तबीयत के बारे में पूछा जा रहा है। अभिषेक ने बताया कि वे दाल और चावल खा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनका 2 किलो वजन कम हो गया है।

Update on Abhishek Sharma by Arshdeep Singh, good to know he’s doing good 😄 pic.twitter.com/MbvOzMChmg

— 𝗠𝗮𝗻𝗶𝘀𝗵 (@ManishSRH) February 12, 2026

 

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर संशय

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। अभिषेक को अस्पताल से भले ही छुट्टी मिल गई हो लेकिन वे अब तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो सके हैं। अभिषेक की अनुपस्थिति में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। ऐसे में अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेलते हैं, तो संजू उस मुकाबले में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

सूर्यकुमार यादव ने भी दिया था अपडेट

नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि अभिषेक अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। वे एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने जानकारी दी थी कि अभिषेक धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं और उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट में अभ्यास भी किया था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments