शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में भारी बिकवाली-800 से ज्यादा अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स में भारी बिकवाली-800 से ज्यादा अंकों की गिरावट

13 फरवरी को बाजार खुलते ही भारी बिकवाली हुई है। इसकी वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी जहां 250 अंक से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, सेंसेक्स में भी करीब 800 अंक की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट सिर्फ बेंचमार्क इंडेक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट में भी तबाही मची हुई है। इसकी वजह से मार्केट ब्रेड्थ बेहद कमजोर हो गई है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार दबाव में दिख रहा है, जहां निफ्टी 50 करीब 25,500 के आसपास 1% से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि बीएसई सेंसेक्स भी लगभग 800 अंक टूटकर 82,800 के नीचे फिसल गया। बाजार पर आईटी और बड़े हैवीवेट शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है, जिससे अधिकांश शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं और बाजार की चौड़ाई भी कमजोर बनी हुई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बाजार में जारी चौतरफा गिरावट के चलते कारोबार की शुरुआत में ही निवेशकों को 6 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। गुरुवार को बाजार बंद होते समय लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 47221442.73 करोड़ रुपये था, जो शुक्रवार को 46576255.14 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों की पूंजी में 6,45,187.59 करोड़ रुपये की कमी आई है।

10 महीने के निचले स्तर पर आईटी इंडेक्स

बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी मार आईटी सेक्टर पर दिखी। इन्फोसिस में करीब 6% से ज्यादा की गिरावट रही, जबकि टीसीएस में भी 5% से ज्यादा की कमजोरी दिखी। इसके अलावा एचसीएल टेक और विप्रो जैसे शेयर भी 3–4% तक टूटे। आईटी शेयरों में कमजोरी ने पूरे इंडेक्स पर दबाव बनाया। फिलहाल, निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 10 महीने के निचले स्तर पर आ चुका है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज भारी बिकवाली देखने को मिली और यह करीब 4.8% टूटकर 31,600 के नीचे फिसल गया, जो हाल के महीनों के निचले स्तरों के करीब है। इंडेक्स के सभी प्रमुख आईटी शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिससे सेक्टर पर दबाव बढ़ा है। पिछले एक महीने में इंडेक्स करीब 17% और साल की शुरुआत से अब तक करीब 17% गिर चुका है, जो बताता है कि आईटी सेक्टर में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है और यही कमजोरी आज पूरे बाजार की गिरावट की बड़ी वजह बनी है।

कौनसा आईटी शेयर कितना फिसला?

निफ्टी आईटी इंडेक्स के सभी प्रमुख शेयर आज गिरावट में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें इन्फोसिस सबसे ज्यादा 6.08% टूटा, जबकि कोफोर्ज में 5.37%, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (OFSS) में 4.97%, टीसीएस में 4.78% और एचसीएल टेक में 4.69% की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा एलटीआईमाइंडट्री 3.83%, विप्रो 3.73%, टेक महिंद्रा 3.64%, एमफैसिस 3.23% और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स 3.11% टूटे, जिससे पूरे आईटी सेक्टर में तेज बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

 

कंपनी शेयर प्राइस (₹) गिरावट (₹) गिरावट (%)
Infosys 1,301.70 -84.30 -6.08%
Coforge 1,345.10 -76.40 -5.37%
OFSS 6,428.00 -336.00 -4.97%
TCS 2,618.70 -131.40 -4.78%
HCL Tech 1,406.90 -69.20 -4.69%
LTIMindtree 5,012.00 -199.50 -3.83%
Wipro 210.91 -8.17 -3.73%
Tech Mahindra 1,480.70 -55.90 -3.64%
Mphasis 2,384.50 -79.50 -3.23%
Persistent Systems 5,282.50 -169.50 -3.11%








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments