नगरी : ग्राम चमेदा मे आगनबाडी भवन का निर्माण कार्य दो साल से अधूरा पडा है जहा ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन लाल ईट से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा जबकी शासन द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य को फ्लाईऐश ईट से निर्माण कराने का प्रावधान है अब इस भवन के गुणवत्ता पर ही सवाल उठने लगा है।उल्लेखनीय है की वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण हमेशा अपने ग्राम मे मूलभूत विकास कार्यो की मांग की जाती है ताकी उनके ग्राम मे विकास हो और उनके बच्चो का भविष्य सुधरे जहा काफी मांगो के बाद एकात विकास कार्य की स्वीकृति मिलती है मगर ये विकास कार्य भी ठेकेदारो के हाथ चढ कर भ्रष्टाचार की भेट चढ जाती है जिससे ग्रामीण अपने आप मे ठगा सा महसूस करते है ठीक ऐसा ही एक मामला वनाचल के ग्राम पंचायत खल्लारी के आश्रित ग्राम चमेदा मे देखने को मिला जहा ग्रामीणो द्वारा ग्राम मे आगनबाडी भवन की मांग की गई महिलाबाल विकास की अनुशंसा व ग्रामीणो की मांग पर नया आगनबाडी भवन स्वीकृत हुआ और निर्माण कार्य भी चालू हो गया जो शासन के।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मापदंड अनुसार निर्माण नही।हो रहा यहा फलाईऐश ईट की जगह गुणवत्ताहीन लाल ईट से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जो आज दो साल से अधूरा पडा है लाल ईट भी।गुणवत्तापूर्ण नही है जो निर्माण कार्य पूर्ण होने के पहले ही घूल रहा ग्रामीण भी इस निर्माण कार्य के चलते नराज है ग्रामीणो को जब पूछे तो ग्रामीण स्पष्ट नाम सार्वजनिक न करने के शर्त पर कहे की यहा अगर कोई निर्माण कार्य होता है और घटिया निर्माण की शिकायत करते है तो अधिकारी एक टूक जवाब देते है वनाचल क्षेत्र है यहा मटेरियल लाने मे परेशानी होती है जैसा बन रहा है ठीक ही बन रहा है अगर बार बार परेशान करोगे तो दोबारा कोई निर्माण कार्य यहा कराने सोचना पडेगा जिसके चलते ग्रामीण भी अब किसी निर्माण कार्य मे गुणवत्ताहीन पर शिकायत तक नही कर पाते यही कारण है की आज वनाचल क्षेत्र मे ठेकेदारो के हौसले बुलंद है।
अगर दो साल से आंगनबाड़ी भवन अधूरा है और लाल ईट से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य हो रहा है तो इसकी जाच करा कर ठेकेदार पर कार्यवाही की जायेगी
रोहित बोर्झा जनपद सी ई ओ नगरी
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments