कंडम वाहनो मे ढो रहे सवारी यात्रियो से ले रहे ज्यादा किराया परिवहन विभाग की अनदेखी पड़ रही भारी

कंडम वाहनो मे ढो रहे सवारी यात्रियो से ले रहे ज्यादा किराया परिवहन विभाग की अनदेखी पड़ रही भारी


 नगरी : नगरी सिहावा क्षेत्र मे इन दिनो वाहन चालको की मनमानी बढ गई है वाहन चालक यात्रियो से ज्यादा शुल्क वसूल रहे यही नही यात्री के विरोध करने पर बदस्लूकी भी कर रहे जिससे यात्री मजबूरी वश सफर करने मजबूर है यही नही यात्री वाहन भी कंडम हो।गये जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते परिवहन अधिकारी की की वाहनो पर जाच नही करने से वाहन चालको के हौसले बुलंद है उल्लेखनीय है की नगरी क्षेत्र मे परिवहन विभाग के अधिकारी दौरा नही करते नही तो वाहनो की चेकिंग की जाती है जिसके चलते आज नगरी सिहावा क्षेत्र मे वाहन चालको चालको के हौसले बुलंद है जो बेखौफ हो कर खटारा व कंडम वाहनो मू पैसेंजर ढो रहे जहा अधिकतर वाहनो मे न परमिट है न तो बीमा उपर से वाहन चालक यात्रियो से मनमाना किराया भी वसूल रहे यात्री लता बाई , निरजा एल्मा ने बताया की वे बेलर ढोहला पारा से काकेर यात्री बस मे साकरा पहुचे जहा ढोहला पारा से साकरा की दूरी मात्र 16 कीलो मीटर है मटर बस के कन्डक्टर द्वारा एक एक सवारी से चालीस चालीस रूपय किराया लिया गया विरोध करने पर परिचालक द्वारा बदस्लूकी किया गया वही महिला रेखा बाई सुमित्रा बाई ने बताया की वे नगरी से साकरा आटो से पहुची जहा दूरी 7 किलो मीटर का बीस रूपय वसूला गया जो अनुचित है यहा 10 रूपय के जगह बीस रूपय वसूला जा रहा राकेश मरकाम ने बताया की वे बोरई से उमरगाव पहुचे जहा बस परिचालक ने 32 कीलोमिटर का 60 रूपय किराया वसूल लिया साकरा मे अरसीकन्हार सोन्ढूर तुमडीबहार से आये यात्रियो ने बताया की 10 कीलो मीटर 15 किलोमिटर का बस टैक्सी संचालक 30 रूपय किराया वसूल रहे जो सरासर गलत है अधिकारियो को जाच कर यहा वाहन चालको पर कार्यवाही करना चाहिये अधिकतर वाहनो मे कागजात भी कम्प्लीट नही.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इन रूटो पर चलती है वाहन
वही नगरी से साकरा , सिहावा , बेलर, बिरगुडी , मैनपुर, गरियाबंद, काकेर, केशकाल; कोण्डागाव, उमरकोट, बोरई, मार्ग मे टैक्सी बस आटो अधिकतर चलती है जहा हमेशा यात्रियो की बार बार किराया मे बढोतरी व वाहन चालको की बदस्लूकी अक्सर बस स्टैन्ड मे देखी जाती है जहा विवश होकर यात्रियो को लौटना पडता है एक वाहन चालक के साथ बहस होती है तो कई वाहन चालक उसके सपोर्ट मे खडे हो जाते है.

वन वे मू वाहनो की चेकिंग की जा रही है अगर यात्री वाहनो मे ज्यादा किराया लिया जा रहा तो जाच कर कार्यवाही की जायेगी.

मुजाहिद खान आर टी ओ धमतरी










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments