जीवन में सच्चा प्यार कितने बार हो सकता है ? स्टडी में खुले चौंकाने वाले राज

जीवन में सच्चा प्यार कितने बार हो सकता है ? स्टडी में खुले चौंकाने वाले राज

वैलेंटाइन वीक के दौरान हर तरफ प्यार का जश्न मनाया जा रहा है। कपल्स एक-दूसरे को खास महसूस करा रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी रोमांस की भरमार है। फिल्मों और कहानियों में अक्सर कहा जाता है कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है। लेकिन क्या रियल लाइफ में भी ऐसा ही होता है? इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए अमेरिका में एक बड़ी रिसर्च की गई, जिसमें दिलचस्प खुलासे सामने आए।

10 हजार लोगों पर हुई स्टडी:
अमेरिका के किन्से इंस्टीट्यूट में 18 से 99 साल के 10,036 सिंगल लोगों पर यह स्टडी की गई। उनसे पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में कितनी बार गहरे और जुनूनी प्यार में पड़े हैं। रिसर्च के मुताबिक, एक आम इंसान अपनी पूरी जिंदगी में औसतन 2 बार (2.05 बार) शिद्दत वाला प्यार महसूस करता है। यानी ज्यादातर लोगों को सच्चा और पैशनेट लव सिर्फ दो बार ही होता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

हर किसी को नहीं मिलता पैशनेट लव:
स्टडी में कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए—

—14% लोगों ने कभी भी गहरा प्यार महसूस नहीं किया।

—28% लोग सिर्फ एक बार प्यार में पड़े।

—30% लोगों ने दो बार प्यार किया।

—17% ने तीन बार प्यार किया।

—11% लोगों ने चार या उससे ज्यादा बार प्यार महसूस किया।

उम्र और जेंडर से नहीं पड़ता ज्यादा फर्क:
रिसर्च में यह भी पाया गया कि पुरुष और महिलाओं के अनुभव लगभग समान रहे। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ लोगों ने थोड़ा ज्यादा बार प्यार का अनुभव बताया। इसका मतलब साफ है—प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं होती।

प्यार का मतलब सिर्फ पैशन नहीं:
स्टडी की लीड राइटर डॉ. अमांडा गेसलमैन के मुताबिक, लोग प्यार की बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन पहली बार यह साफ हुआ है कि जिंदगी में गहरा प्यार कितनी बार होता है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments