₹3.70 लाख वाली इस कार को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

₹3.70 लाख वाली इस कार को दनादन खरीद रहा मिडिल क्लास

Maruti Suzuki Alto K10 देश की सबसे सस्ती हैचबैक में से एक है। इस कार ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता साबित की है। जनवरी 2026 में Maruti Suzuki Alto K10 को 12,314 नए ग्राहकों ने खरीदा, जबकि जनवरी 2025 में इसकी बिक्री 11,352 यूनिट्स रही थी।

देखा जाए, तो सालाना आधार पर ऑल्टो K10 की बिक्री में करीब 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। किफायती कीमत, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस Alto K10 को गांव-शहर और फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Maruti Suzuki Alto K10 की कीमत

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए ₹5.45 लाख तक जाती है। यह रेंज इसे फर्स्ट-टाइम बायर्स और मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बनाती है। इसे आप STD, LXI, VXI और VXI Plus जैसे वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं, जिनमें मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन हैं। इसके अलावा मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ S-CNG वेरिएंट भी मौजूद है।

वेरिएंट फ्यूल टाइप ट्रांसमिशन एक्स-शोरूम (दिल्ली) इंजन (cc, पावर) माइलेज (ARAI)
Std (O) पेट्रोल मैनुअल ₹3.70 लाख 998cc, 68 bhp 24.39 kmpl
LXi (O) पेट्रोल मैनुअल ₹4.00 लाख 998cc, 68 bhp 24.39 kmpl
VXi (O) पेट्रोल मैनुअल ₹4.50 लाख 998cc, 68 bhp 24.39 kmpl
LXi (O) S-CNG सीएनजी मैनुअल ₹4.82 लाख 998cc, 56 bhp 33.85 km/kg
VXi (O) AGS पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT) ₹4.95 लाख 998cc, 68 bhp 24.90 kmpl
VXi Plus (O) पेट्रोल मैनुअल ₹5.00 लाख 998cc, 68 bhp 24.39 kmpl
VXi (O) S-CNG सीएनजी मैनुअल ₹5.32 लाख 998cc, 56 bhp 33.85 km/kg
VXi Plus (O) AGS पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT) ₹5.45 लाख 998cc, 68 bhp 24.90 kmpl

Maruti Suzuki Alto K10 का इंजन और परफॉर्मेंस

Maruti Suzuki Alto K10 में 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AGS (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। शहर की ड्राइविंग के लिए इसका हल्का वजन और स्मूद इंजन बेहद कम्फर्टेबल है। अगर आप किफायती ड्राइव चाहते हैं, तो सीएनजी वेरिएंट बेहतर ऑप्शन है।

कितना माइलेज देती है Maruti Suzuki Alto K10?

Alto K10 सेगमेंट बेस्ट माइलेज के लिए जानी जाती है। पेट्रोल वेरिएंट में यह कार 24.39 kmpl तक का माइलेज देती है, जबकि CNG वेरिएंट में इसका माइलेज 33.85 km/kg तक है। रियल वर्ल्ड में भी 20-22 KMPL का माइलेज आसानी से मिलता है।

फीचर्स और सेफ्टी

Alto K10 में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंटीरियर स्पेसियस है और 5 लोगों के लिए पर्याप्त जगह और अच्छी हेडरूम मिलती है। सेफ्टी में यह कार अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), रियर पार्किंग सेंसर्स, हाई-स्पीड अलर्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर, 3-पॉइंट रियर सीटबेल्ट्स और इंपैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

क्यों खरीदें ऑल्टो K10 (Why Buy Maruti Alto K10)

कम कीमत, शानदार माइलेज, भरोसेमंद Maruti नेटवर्क और कम मेंटेनेंस कॉस्ट Alto K10 को छोटे परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं। जनवरी 2026 की मजबूत बिक्री यह साबित करती है कि बजट हैचबैक सेगमेंट में Alto K10 की डिमांड बरकरार है, खासतौर पर GST कटौती के बाद।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments