बालोद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत

बालोद में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक, 3 युवकों की मौके पर मौत

बालोद : जिले के दल्लीराजहरा-बालोद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। घटना जमही टोल प्लाजा के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनो मृतक ग्राम गुजरा निवासी बताये जा रहे है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमही के पास खड़ी अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर दल्ली राजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस के जरिए तीनों शवों को जिला अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments