नई दिल्ली : शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ'रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने दमदार कमबैक किया है और क्रिटिक्स उनके किरदार की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में विशाल भारद्वाज और तृप्ति डिमरी एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगे।
चौथी बार साथ आए शाहिद-विशाल
मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्म ओ रोमियो ठीक वैसी ही फिल्म है जो शांति से आती है और आपके दिल में घर कर लेती है। यह एक ऐसी कहानी है जो पहले आपको किरदारों के करीब लाती है और फिर दूसरे हिस्से में उनके बीच छिपे राज खोलती है। विशाल भरद्वाज और शाहिद कपूर चौथी बार साथ आए और दशर्कों को गंभीर, भावनात्मक और रहस्मय सफर पर ले गए।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी ये आंकड़े भी आ ही जाएंगे। चलिए उससे पहले जान लेते हैं शाहिद की अन्य फिल्मों के बारे में और उनका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
पद्मावत
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत में शाहिद ने मेवाड़ के वीर और सम्मानित राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रणवीर और दीपिका भी नजर आए थे। इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
कबीर सिंह
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कबीर सिंह ने लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद शाहिद के करियर को नई जान दी। इस फिल्म में उन्होंने एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया था जो अपनी प्रेमिका को पाने के लिए हर हद पार कर देता है। यह फिल्म शाहिद के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है, जिसने 20.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 280 करोड़ रुपये है।
शानदार
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत, 'शानदार' एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी है जो एक अव्यवस्थित डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में है, जहां रहस्य, गलतफहमियां और अप्रत्याशित प्रेम कहानी की शुरुआत करती है। शाहिद और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था और फिल्म के हिट गाने प्लेलिस्ट पर छा गए। फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
आर...राजकुमार
प्रभु देवा की फिल्म 'आर...राजकुमार' में शाहिद ने एक बेरहम गैंगस्टर का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म ने पहले दिन 10.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
उड़ता पंजाब
शाहिद ने इस थ्रिलर फिल्म में एक नशेड़ी की भूमिका निभाई, जो पंजाब में बडे़ लेवल पर फैले नशीली दवाओं के सेवन और इसके दुरुपयोग के संकट पर प्रकाश डालती है। फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और पहले दिन ही 10.05 करोड़ रुपये कमाए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments