परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष गरियाबंद नगर शिवभक्ति में सराबोर नजर आएगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवधाम भाकुरा बाबा भूतेश्वरनाथ मंदिर से बाबा भूतेश्वरनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर नगर में उत्सव जैसा माहौल है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।इस वर्ष बोल बम सेवा समिति गरियाबंद द्वारा महाशिवरात्रि पर नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की तर्ज पर बाबा भूतेश्वरनाथ की पालकी के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी। पालकी यात्रा मरौदा से प्रारंभ होकर गरियाबंद पालिका क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा एवं आरती के साथ पालकी का स्वागत करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार यह तीसरा वर्ष है जब बाबा भूतेश्वरनाथ की पालकी नगर भ्रमण पर निकलेगी। महाकाल की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण है। समिति को उम्मीद है कि इस बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र पालकी यात्रा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिनमें प्रमुख हैं—
महाराष्ट्र की सुप्रसिद्ध जय महामाया झांकी, नागपुर वीर हनुमान झांकी, नागपुर स्वर सम्राट वादी किंग धूमाल, नागपुर रवि ऑडियो, अभनपुर भव्य आतिशबाजी छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुति राउत नाचा आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य इस भव्य आयोजन में समिति के अभिषेक तिवारी, यश मिश्रा, सानू निकेश सिन्हा, आशीष देवंशी, शुभम देवंशी, आशीष सिन्हा, अंकित देवांगन, अजय राठौर, नमन सेन, वंश दासवानी, मानव निर्मलकर, दानेंद्र चौहान, प्रशांत राठौर, पंकज पाटिल, जय पटेल, प्रांजल साहू, कबीर सोनी, अनुराग सोनी, ओंकार सोनी, श्रेयांश सोनी, रोमी सिन्हा, अमन सरवा, विकाश पांडेय, विकास पिंजरा, विकाश यदु, राज डे, चंदन, आयुष, पप्पू, शुभम सांग, मयंक सोनी, सुजल कोठारी, तरुण देवांगन, अभिनव देवांगन, नवीन साहू एवं खुशाल साहू की सक्रिय भूमिका रहेगी।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भूतेश्वरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। गरियाबंद में इस वर्ष महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का विराट उत्सव बनने जा रहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments