स्टार्ट-अप को नई दिशा देने 17 फरवरी को ISBM विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

स्टार्ट-अप को नई दिशा देने 17 फरवरी को ISBM विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा :  ISBM University में 17 फरवरी 2026 को “स्टार्ट-अप के लिए प्रभावी सेल्स एवं मार्केटिंग रणनीतियाँ” विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं नव उद्यमियों को आधुनिक सेल्स एवं मार्केटिंग कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, कुलसचिव, IIC के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं अतिथि विशेषज्ञों में भोलेशंकर जायसवाल (पार्षद, नगर पंचायत छुरा), चंचल सिन्हा (स्वामी, चंचल ट्रेडर्स), दिनेश सचदेवा (स्वामी, सुपर मार्केट), शांतनु सिन्हा (जय श्री साईं ट्रेडर्स), पवन सिन्हा (पवन फूड्स), राजेश यादव (जय श्री कृष्णा फ्लाई ऐश ब्रिक्स, औद्योगिक क्षेत्र), कोमल साहू (कोमल ट्रॉली, गरियाबंद), हेमचंद यादव (स्थानीय उद्यमी, छुरा) तथा प्रीतम कुमार साहू (इंडस्ट्रियल स्कूल एवं साहू फर्नीचर वर्कशॉप, छुरा) शामिल रहेंगे।


कार्यशाला के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, रियल-टाइम केस स्टडी, लाइव पिच प्रैक्टिस एवं नेटवर्किंग के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही ग्राहक मनोविज्ञान, ब्रांड पोजिशनिंग, डिजिटल एवं इवेंट मार्केटिंग रणनीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह पहल युवाओं में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यशाला क्षेत्र में स्टार्ट-अप संस्कृति को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments