पंडित श्यामा चरण शुक्ला की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

पंडित श्यामा चरण शुक्ला की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/ छुरा : नगर मुख्यालय स्थित राजमहल प्रांगण में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला की पुण्यतिथि भावभीनी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित शुक्ला के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी शाह ने सर्वप्रथम छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश शर्मा ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला को प्रदेश में सिंचाई विकास का निर्माता माना जाता है। उनके कार्यकाल में जिन महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनका लाभ आज भी प्रदेशवासी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगरेल बांध और सिकासेर डैम जैसे विशाल बांधों के निर्माण में उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन परियोजनाओं ने न केवल कृषि क्षेत्र को मजबूती दी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा प्रदान की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वक्ताओं ने बताया कि पंडित शुक्ला मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और अपने कार्यकाल में उन्होंने सिंचाई के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी गई, जिसका प्रभाव आज भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता यसपेंद्र शाह, अब्दुल समद खान, नीलकंठ ठाकुर, समीम खान, सलीम मेमन, अशोक दीक्षित, डॉ. योगेंद्र चंद्राकर, पन्नालाल ध्रुव, भानु वर्मा, पंचराम टंडन, देव सिंह नेताम, रामजी कवर, पार्षद शांतनु देवांगन, पार्षद श्रीमती दीप्ति यादव, थानूराम राजू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पण एवं पंडित श्यामा चरण शुक्ला के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने के साथ हुआ। कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, विकास और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments