परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम को शनिवार को शिक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक विज्ञान भवन का लोकार्पण प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने गरिमामय समारोह में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधायक रोहित साहू ने की।लोकार्पण अवसर पर मंत्री वर्मा ने फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर विज्ञान भवन को विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बिना आधुनिक शिक्षा अधूरी है और यह भवन छात्रों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं व बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ देगा। सरकार ग्रामीण अंचलों तक उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विभिन्न परीक्षाओं एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था की उपलब्धियों और आवश्यकताओं से अवगत कराया। विज्ञान भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments