सरगुजा : केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत ब्लाक लखनपुर क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में अधूरा पड़ा है। कुछ न कुछ तकनीकी कमियां बनी हुई है।घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी पी एच ई विभाग की रही है। शासकीय करोड़ों रुपये खर्च कर पानी टंकी बनवाया जाकर पाइप लाइन का विस्तार किया गया घरों तक नलकी भी लगवाये गये लेकिन उम्मीद के विपरित प्यासे पंचायत वासियों को नल-जल योजना के तहत पीने का शुद्ध पानी नसीब नहीं हुआ है। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में कहीं कहीं नल जल योजना का काम शुरू ही नहीं हुआ है कुछ अधूरे पड़े हुये हैं, और जिन ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन विस्तार आदि का काम मुक्कमल हो चुकी है लेकिन घरों तक लगाये गये नलकी सूखे पड़े हुये है।
योजना अपने हाल पर आंसू बहा रहा है हालात जस का तस बना हुआ है। नल जल योजना खुद प्यासा है।लोग ढोढी नदी तालाब पोखरा के पानी से जीवन बसर कर रहे हैं। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटिन्दा बगदेवा पारा बेलदगी के आश्रित घूईभवना कोसगा पंचायत के पड़ो पारा सहित कई ग्राम पंचायतों में नल जल योजना कार्य सालों से पूरा नहीं हो सका हैं। लोगों को चंद महीनों बाद आने वाले भीषण गर्मी में होने वाली शुद्ध पेयजल किल्लत की चिंता अभी से सताने लगी है।कुछ क्षेत्र वासियों ने बताया कि पंचायतों में नल जल योजना के तहत पाईप लाईन विस्तार टंकी निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन यह कार्य वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है। ना ही टकियो में पानी है और न ही सप्लाई चालू हो सका है। यह योजना पूरी तरह से प्रभावहीन साबित हो रहा है।
विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों को भी नल जल योजना के कामों को पूरा कराने जाने की परवाह नहीं है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
क्षेत्र की जनता जागती आंखों से नल जल योजना के तहत लगाये गये नलो से पानी पीने का दिवास्वप्न देख रही है। अब देखने वाली बात होगी कि नल जल योजना के भरोसे पीने का शुद्ध पानी प्यासे ग्रामीणो को मिल पाती है या यूं ही प्यासे ग्रामीण शुद्ध पेयजल घर तक आने की बाट जोहते रहेंगे। वक्त आने पर ही मालूम हो सकेगा। दरअसल नल जल योजना का मकसद प्रत्येक घर तक निरंतर सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। काम की धीमी प्रगति के कारण योजना गांव के गलियारों में अधूरे बिखरे पड़े दम तोड रहे हैं।
नल जल योजना की चुनौतीयो और गुणवत्ता मानकों तथा कार्य में हो रहे लापरवाही पर प्रशासन को ठोस कदम उठानी चाहिए नहीं उठाई जा रही है।बहरहाल गांवों में अधिकांश हेड पंप बिमार सुखे पड़े हुये हैं उन सूखे बदहाल पड़े हेडपंपो को मरम्मत रूपी इलाज की सख्त जरूरत है। इतना ही नहीं पंचायतो में कुछ रसूखदारों ने सार्वजनिक हेडपंपो में नीजी मोटर पंप लगा रखे हैं तथा व्यक्ति गत रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन हेडपपो की जांच कर जनहित में नीजी मोटर पंप को हटाया जाना चाहिए ताकि गर्मी दिनों में जरूरतमदो को शुद्ध पेयजल आसानी से मिल सके।
यदि नल जल योजना पूर्ण हो जाती है तो पेयजल की संकट काफी हद तक दूर हो सकती है।विभागीय उप अभियंता सीमा केहरी से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कटिन्दा बगदेवा पारा में जनजीवन मिशन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है बीजली कनेक्शन के लिए निवेदन किया गया है।बीजली नहीं होने से सप्लाई चालू नहीं हो सकी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments