भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महा-मुकाबले को लेकर सभी की नजरें हैं। इस बड़े मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई सवालों का जवाब दिया। इसमें एक सवाल पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक को लेकर भी उनसे पूछा गया। इसका जवाब देने में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और उन्होंने टीम इंडिया के स्टैंड को भी अपने जवाब के जरिए मुकाबले से पहले साफ कर दिया।
आप सभी को पता चल जाएगा
पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आप सभी 24 घंटे का इंतजार करिए। हम यहां क्रिकेट खेलने हैं और हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे साथ ही अच्छा खाना खाइए और बढ़िया नींद लीजिए। हम इस पर कल फैसला लेंगे, जिसमें आप सभी को इसका जवाब भी उसी समय पता चल जाएगा। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछले साल दुबई में आयोजित एशिया कप के समय से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर दिया था। यह टूर्नामेंट पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद खेला गया था।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
पाकिस्तानी कप्तान का दुखड़ा हुआ शुरू
भारतीय टीम का मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नो हैंडशेक की नीति को लेकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से भी सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा कि इस बारे में हम कल देखेंगे। मेरे अनुसार किसी भी हालात में खेल भावना को बनाए रखा जाना चाहिए। क्रिकेट सही भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी व्यक्तिगत राय शायद मायने नहीं रखती। लेकिन क्रिकेट उसी तरीके से खेला जाना चाहिए, जिस तरह से इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था। क्या करना है, यह तय करना उन पर निर्भर है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच हुए 8 मैचों में से भारतीय टीम 7 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments