राजधानी में 22 फरवरी को विधवा, विधुर व तलाकशुदा महिला, पुरुषों का होगा जमावाड़ा..पुनर्विवाह के लिए देंगे अपना परिचय..

राजधानी में 22 फरवरी को विधवा, विधुर व तलाकशुदा महिला, पुरुषों का होगा जमावाड़ा..पुनर्विवाह के लिए देंगे अपना परिचय..

रायपुर : विश्व रिकॉर्ड से दो बार सम्मानित हो चुकी राजधानी की बहुचर्चित सामाजिक संस्था "रायपुर ब्राइट फाउंडेशन" के द्वारा 22 फरवरी (रविवार) को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर "सत्संग भवन हाल" में सभी जाति व समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त सभी उम्र की महिला एवं पुरुषों के पुनर्विवाह के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छ.ग. सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी व उनके परिजन शामिल होंगे। फाउंडेशन के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार व अंतिम तैयारियों को लेकर आज 14 फरवरी को बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक के सामने स्थित प्रदेश कार्यालय में संस्था की अंहम बैठक आयोजित हुई जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर पंजीयन, भोजन, प्रवेश व्यवस्था, संचालन, काउंसलिंग आदि के लिए प्रमुखजनों को जिम्मेदारी दी गई ‌साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु पांम्पलेट का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

 इस बार आठवें वर्ष के आयोजन के लिए महिलाओं का पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है, कार्यक्रम दिवस भी सुबह 09 बजे से पंजीयन के लिए विशेष काउंटर खुलेगी। बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने पूरे प्रदेश भर में संस्था के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए है आयोजकगणों ने उम्मीद जताई है कि कार्यक्रम दिवस बड़ी संख्या में पुनर्विवाह के लिए रिश्ते तय होंगे।

आज की बैठक में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता चेतन चंदेल, उपाध्यक्षगण लक्ष्मीनारायण लाहोटी, राधा राजपाल, बिहारीलाल शर्मा,तपेश जैन, नरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सरवैय्या, छबिलाल सोनी, विजय खापरे, राजू श्रीवास, अंजली शितूत , अन्नपूर्णा शर्मा,सुषमा ध्रुव, सीमा कटंकार, मांडवी कौशिक, शुभ्रा बनर्जी, नंदिनी ठाकुर, अंजली पांडे, विद्या निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments