जोस बटलर ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि,टी20 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त

जोस बटलर ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि,टी20 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली : इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए और गेंदों के हिसाब से ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए.

बटलर ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं. स्कॉटलैंड के खिलाफ 153 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी और बटलर ने यह उपलब्धि दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हासिल की.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बटलर का बड़ा कारनामा
यह बटलर का इंग्लैंड के लिए 150वां टी20 मैच भी था. वह दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. इस लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 163 मुकाबले खेले हैं. जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले अंग्रेज हैं. बटलर से पहले, विराट कोहली (4188), रोहित शर्मा (4231) और बाबर आजम (4566) इस मुकाम तक पहुंचे थे. कोहली 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 10 नवंबर 2022 को यह आंकड़ा छुआ था.

बटलर ने रचा इतिहास

जब जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरे, तो उन्हें 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 3 रन की दरकार थी. उन्होंने इस मैच में 4 गेंदें खेलकर 3 रन बनाए और 4 हजार रन पूरे कर लिए. जोस बटलर ने साल 2011 में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने 35 से ज्यादा की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट के साथ 4000 रन बनाए हैं. इस दौरान 28 अर्धशतक और एक शतक लगाया. उन्होंने 101 रन की सर्वोच्च पारी खेली.

इंग्लैंड ने जीता मैच
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवरों में 152 रन पर सिमट गई. इस पारी में कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रन की पारी खेली, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 63 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments