महाशिवरात्रि 2026 : व्रत में नहीं होगी कमजोरी,ये स्वादिष्ट फलाहारी देंगी ऊर्जा

महाशिवरात्रि 2026 : व्रत में नहीं होगी कमजोरी,ये स्वादिष्ट फलाहारी देंगी ऊर्जा

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार अत्यंत पवित्र माना जाता है। कल यानी 15 फरवरी को पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन साधक भगवान शिव का आराधना करते हैं और पूरे दिन व्रत रखते हैं, भगवान शंकर का ध्यान, जप और पूजा करते हैं।व्रत के दौरान सात्विक और फलाहारी भोजन किया जाता है। यदि आप इस बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो यह 8 फलाहारी रेसिपी को जरुर बनाएं। यह व्रत में ऊर्जा भी देंगे और स्वाद भी बढ़ाएंगे।

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी उपवास के दौरान सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डिश है। इसको साबूदाना, भुनी मूंगफली, उबले आलू और सेंधा नमक के साथ तैयार किया जाता है। यह भोजन स्वादिष्ट होने के साथ हल्का, ऊर्जा देने वाला और कम समय में बनने वाला होता है इसलिए व्रत में इसे खास तौर पर बनाया जाता है।

फायदा- इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

कुट्टू के आटे की पूरी

महाशिवरात्रि के व्रत में आप कुट्टू का आटे की पूड़ी को जरुर खा सकते हैं। आप कुरकुरी पूड़ी बनाकर, इसको दही या आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं।

फायदा: ग्लूटेन फ्री और हेल्दी विकल्प।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

सिंघाड़े के आटे का हलवा

व्रत वाले दिन सिघांड़े का आटा का बना हुआ हलवा भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस हलवे को आप घी और ड्राई फ्रूट्स के साथ बेहद स्वादिष्ट बना सकते हैं।

फायदा: शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

साबूदाना वड़ा

साबूदाना, उबले हुए आलू और मूंगफली के मिश्रण से तैयार किए गए वड़े बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें तलकर बनाया जाता है और दही या हरी चटनी के साथ परोसा जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

फायदा: प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत।

फलाहारी आलू चाट

व्रत के दौरान आप उबले हुए आलू, मूंगफली, अनार और सेंधा नमक से बनी यह चाट को खा सकते है। यह स्वादिष्ट बनती है।

फायदा: झटपट बनने वाली और हल्की।

मखाने की खीर

इसे बनाने के लिए आप मखाने के घी में भूनकर, इसके बाद दूध में मखाने के पका लें। इसमें आप चीनी और इलायची डालकर स्वाद को बढ़ा सकते हैं।

फायदा: कैल्शियम से भरपूर और सेहतमंद

राजगिरा पराठा

महाशिवरात्रि के व्रत में आप राजगिरा अमरंथ) का आटा से पकवान बना सकते हैं। इसके बनें हुए पराठे दही या फलाहारी सब्जी के साथ खा सकते हैं।

फायदा: आयरन और फाइबर से भरपूर।

फलाहारी शकरकंद चाट

व्रत में फलाहार के तौर पर आप शकरकंद चाट का सेवन कर सकते हैं। उबली हुई शकरकंद में नींबू, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर बनाई गई, चाट बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।

फायदा- इसके सेवन से आपको फाइबर और विटामिन मिलेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments