टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस मैच में भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ओवर में 114 रन ही बना सकी।
अभिषेक का नहीं खुला खाता, ईशान किशन ने बरपाया कहर
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
सूर्या की अच्छी बल्लेबाजी, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी किया आक्रमण
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी एक ठीकठाक पारी खेली। उन्होंने 29 बॉल पर 32 रन बनाए। सूर्या ने तीन चौके लगाए। हार्दिक पांड्या पहली ही बॉल पर आउट हो गए। वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि आखिरी के ओवर्स में शिवम दुबे ने 17 बॉल पर तेजी से 27 रन बनाकर भारत का स्कोर यहां तक पहुंच दिया। रिंकू सिंह ने केवल 4 बॉल खेलकर 11 रन बन दिए।
भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर बहुत भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 8 मुकाबले खेले गए है। इसमें से सात मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं और केवल एक ही मैच पाकिस्तानी टीम जीत पाई है। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा निश्चित तौर पर भारी रहेगा। पाकिस्तानी टीम जब भी भारत के सामने उतरती है तो प्रेशर में रहती है। आज देखना होगा कि दोनों टीमें किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती हैं।
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान का स्क्वॉड: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments