रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का मौका,ऐसे करें आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का मौका,ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं पास बड़ा मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट के 650 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से स्टार्ट कर दी  है जो निर्धारित अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

महत्वपूर्ण डेट्स

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 16 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि  8 मार्च 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां घोषित की जाएगी
प्रिलिमिनरी एग्जाम की संभावित तिथि 11 अप्रैल 2026
मेंस एग्जाम की संभावित डेट 7 जून 2026

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। कंप्यूटर पर काम करने की नॉलेज होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा न हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद न हुआ हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रहीं हैं-

  1. फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbiafeb26/ पर जाएं।
  2. Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
  3. अब अन्य डिटेल सही सही भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  4. हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  5. निर्धारित फीस जमा करें फॉर्म को सबमिट कर दें।
  6. एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 23 मार्च निर्धारित है।

RBI Assistant Vacancy 2026 notice

फीस

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 450 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए फीस केवल 50 रुपये निर्धारित है।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में कुल 650 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, ओबीसी के लिए 99, एससी के लिए 110 और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments