ब्रेकअफ और लिकंअप पर बोलीं रवीना टंडन,शिल्पा शेट्टी संग विवाद की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

ब्रेकअफ और लिकंअप पर बोलीं रवीना टंडन,शिल्पा शेट्टी संग विवाद की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

फिल्मी सितारे अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ सितारे तो अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन कुछ सितारे निजी जिंदगी या फिर विवादों पर बात करने से हिचकिचाते नहीं हैं। रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी उन्हीं में से एक हैं।

90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में था। दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन फिर किसी कारण कपल अलग हो गया। उसी दौरान ऐसी खबर आई थीं कि अक्षय का शिल्पा के साथ लव ट्रायंगल है जिसकी वजह से रवीना की शिल्पा से नहीं बनती थी।

अक्षय-शिल्पा संग विवाद पर रवीना का रिएक्शन

अब अक्षय कुमार से ब्रेकअप और शिल्पा शेट्टी के साथ लड़ाई की खबरों को लेकर रवीना टंडन ने रिएक्शन दिया है। जूम के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा

मुझे लगता है कि हम सब दोस्त बन गए हैं। देखिए हम सब यंग थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। कौन इन सब चीजों से नहीं गुजरा है? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा है, कौन नहीं? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम आगे बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

20 साल बाद अक्षय संग रवीना की वापसी

रवीना टंडन और अक्षय कुमार सालों बाद आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। सेट पर दोनों के बीच कैसा बॉन्ड है, इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा-

हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं। अक्षय और मैंने अभी वेलकम 3 की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ एन्जॉय किया है, हमने फिल्म में खूब हंसी-मजाक किया है, बहुत मजेदार फिल्म है। हमने सच में फिर से साथ काम करके बहुत एन्जॉय किया है। देखिए आपको बड़ा होना पड़ेगा, मैच्योर होना पड़ेगा। हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं।

रवीना टंडन ने आगे बताया कि वह और अक्षय कुमार बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों 20 साल बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म इसी साल जून में रिलीज हो सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments