नई दिल्ली : OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते एंटरटनेमेंट का नया डोज आता है। कुछ नई सीरीज और फिल्में आती हैं तो कुछ पुरानी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देती हैं। अब इन दिनों ओटीटी पर एक नई फिल्म आई है, जिसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस हॉरर-एडवेंचर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की लाइन अब ओटीटी पर लग गई है। कौन सी है वो फिल्म आइए जानते हैं..
Hotstar पर छाई ये फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो फिल्म है Anaconda: Cursed Jungle। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन जब से ये हॉटस्टार पर आई है, तभी से फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म फिलहाल OTT Platform Hotstar पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 4 पर बनी हुई है। यह ओरिजिनल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'एनाकोंडा' की एक नई और री-इमेजिनेशन वाली फिल्म है, जो अब दर्शकों को भा रही है।
क्या थी फिल्म की कहानी?
यूं तो एनाकोंडा सीरीज की सारी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लेकिन इस फिल्म को कुछ अलग ढंग से बनाया गया था। फिल्म में हॉरर का भी तड़का दिया गया था। फिल्म की कहानी एक सर्कस टोली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नया मालिक उन्हें थाईलैंड में एक शो के लिए भेजता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इसी बीच वो घने जंगल से होकर गुजरते हैं और यहीं पर इस जंगल में उनका सामना एक विशालकाय और आदमखोर एनाकोंडा से होता है। इस बीच एक शिकारी भी इनके पीछे पड़ जाता है। ऐसे में ट्विस्ट एंड और टर्न्स और ज्यादा आते हैं। फिल्म में सर्वाइवल और एक्शन का तगड़ा कॉकटेल है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
मूल रूप ये फिल्म चीनी प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी थी और फिल्म चाइना में ही रिलीज हुई। ऐसे में कई सितारे चीनी सिनेमा के इसमें शामिल रहे। फिल्म में टेरेंस यिन (Terence Yin), नीता शिया (Nita Xia / Nita Lei), वांग जिंगचेन (Wang Xingchen) और पॉल चे (Paul Che) समेत कई स्टार्स नजर आए थे।
इस फिल्म कोशियांग हेशेंग (Xiang Hesheng) और शियांग किउलियांग (Xiang Qiuliang) ने मिलकर डायरेक्ट किया था। वहीं शियांग शुइलिउ (Shuiliu Xiang) ने इसे प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म सीधे ओटीटी और वीओडी (Video on Demand) प्लेटफॉर्म्स के लिए बनाई गई थी। चीन में रिलीज होने के बाद इसने जबरदस्त व्यूअरशिप हासिल की और कई अवॉर्ड्स भी जीते।
1 घंटा 24 मिनट की ये फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है, जिसे अब भारत में रिलीज किया गया और आते ही ये फिल्म अब हॉटस्टार पर अपनी जगह बना रही है और इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments